संदेश

जुलाई, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आज 1 जुलाई का मानसून पूर्वानुमान

दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान के कुछ भागों, बिहार और उत्तर प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटो मे आगमन करेगा। मॉनसून की उत्तरी सीमा अभी बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, गुना, सिद्धी और पटना से गुज़र रही है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान पर बना हुआ है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में वर्षा में गिरावट आएगी लेकिन हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहेगी। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर बना हुआ है। इसके कारण दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है। पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार पर बना हुआ है जिसके कारण इन क्षेत्रों में बारिश में बढ़ोतरी होगी और मॉनसून का आगमन होगा। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और गंगिए पश्चिम बंगाल पर बना हुआ है। साथ ही नम हवाए पूर्वोतर भारत के ऊपर है। जिसकी वजह से हल्की से मध्यम वर्षा झारखंड, गंगिए पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा पर संभव है। इस बीच कलकत्ता और पूर्वोत्तर राज्यों में मध्यम बारिश होने के आसार हैं। एक निम्न दबाव का क्