राजेश एक्सपोर्टस, नाटको फार्मा पर रखें नजर
तकनीकी विश्लेषक राजीव गुप्ता ने 23 जून 2014 से शुरु हो रहे नए सप्ताह
में राजेश
एक्सपोर्टस और नाटको फार्मा पर नजर रखने की सलाह दी है।
निफ्टी: 7511 पर स्थित निफ्टी बढत में
ही बनी
हुई है। अल्प प्रवृत्ति यद्यपि हल्के दबाव में है। 7485 और
7385 के
स्तर पर इसे समर्थन प्राप्त हो सकता है। इसके नीचे
जाने पर इसमें दबाव बढ़ सकता है। ऊपर में 7665 और
7700 के
प्रतिरोध (रेजिस्टेंस) महत्त्वपूर्ण हैं और इसके ऊपर जाने पर यह 7770 और
7825 तक
जा सकती है।
राजेश एक्सपोर्टस: 183 पर
स्थित इस शेयर की अल्प से मुख्य प्रवृत्ति बढ़त में
बनी हुई है और
इसने बढ़त की वजह से 183 का ही उच्च स्तर बनाया। नीचे में 160-148-140 के समर्थन महत्वपूर्ण
हैं। बढ़त जारी
रहने पर यह ऊपर
में 200-230 तक जा
सकता है।
नाटको फार्मा: 1130 पर
स्थित यह शेयर बढ़त में बना हुआ है और इसने 1210 का टॉप बनाया है। अल्प
से मुख्य प्रवृत्ति बढत में बनी हुई है। नीचे में 1090 और 1045 के समर्थन महत्वपूर्ण
हैं। बढ़त जारी रहने पर यह ऊपर में 1180-1265 तक जा
सकता है।
टिप्पणियाँ