हिंदूजा वेंचर्स, पोलारिज फाइनेंशियल टेक्नालॉजिज पर रखें नजर

तकनीकी विश्लेषक राजीव गुप्‍ता ने 7 जुलाई 2014 से शुरु हो रहे नए सप्‍ताह में  हिंदूजा वेंचर्स और पोलारिज फाइनेंशियल टेक्‍नालॉजिज पर नजर रखने की सलाह दी है।

निफ्टी: 7751 पर स्थित निफ्टी बढ़त में ही बना हुआ है और इसने 7758 का टॉप बनाया।   7650 और 7425 के स्तर पर इसे समर्थन प्राप्त हो सकता  है। इसके  नीचे जाने पर इसमें दबाव बढ़ सकता  है। ऊपर में बढ़त जारी रहने पर यह 7790-7840-7915 तक जा सकता है। 

हिंदूजा वेंचर्स: 375 पर स्थित इस शेयर की अल्प से मुख्य प्रवृत्ति बढ़त  में बनी हुई  है और इसने बढ़त की वजह से 381 का उच्च  स्तर बनाया।  नीचे  में 365-355-345 के  समर्थन  महत्वपूर्ण हैं। बढ़त जारी रहने पर यह ऊपर में 385-400 तक जा सकता है। 

पोलारिज फाइनेंशियल टेक्‍नालॉजिज: 232 पर स्थित यह शेयर बढ़त  में बना हुआ है और इसने 239 का टॉप बनाया है।  अल्प से मुख्य प्रवृत्ति बढ़त  में बनी हुई है। नीचे  में 225 और 210 के  समर्थन  अहम हैं। बढ़त जारी रहने पर यह ऊपर में 245-253-265 तक जा सकता है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने के ट्रेड में कैसे कमाएं आसानी से पैसा: टिप्‍स और स्‍ट्रैटजिक्‍स

ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए अपने फोटोग्राफी कौशल का उपयोग करने के 5 तरीके

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना: नवीनतम परिवर्तनों के बारे में जानें सब कुछ