संदेश

Polaris Financial Tech लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

हिंदूजा वेंचर्स, पोलारिज फाइनेंशियल टेक्नालॉजिज पर रखें नजर

तकनीकी विश् ‍ लेषक राजीव गुप्‍ता ने 7 जुलाई 2014 से शुरु हो रहे नए सप्‍ताह में   हिंदूजा वेंचर्स और पोलारिज फाइनेंशियल टेक्‍नालॉजिज पर नजर रखने की सलाह दी है। निफ्टी: 7751 पर स्थित निफ्टी बढ़त   में ही   बना हुआ है और इसने 7758 का टॉप बनाया।    7650  और 7425  के स्तर पर इसे समर्थन प्राप्त हो सकता    है। इसके    नीचे जाने पर इसमें दबाव बढ़ सकता    है। ऊपर में बढ़त जारी रहने   पर यह 7790 - 7840 - 7915  तक जा सकता है।   हिंदूजा वेंचर्स: 375 पर स्थित इस शेयर की अल्प से मुख्य   प्रवृत्ति   बढ़त    में बनी   हुई    है और इसने बढ़त की वजह से 381  का उच्च    स्तर   बनाया।    नीचे    में 365 - 355 - 345  के    समर्थन    महत्वपूर्ण हैं। बढ़त   जारी रहने   पर   यह   ऊपर में 385 - 400  तक जा सकता है।   पोलारिज फाइनेंशियल टेक्‍नालॉजिज: 232 पर स्थित यह शेयर बढ़त    में बना हुआ है और इसने 239  का टॉप   बनाया है।    अल्प से मुख्य प्रवृत्ति बढ़त    में बनी हुई है। नीचे    में 225  और 210  के    समर्थन    अहम हैं। बढ़त जारी रहने पर यह ऊपर में 245 - 253 - 265  तक जा सकता है।