संदेश

Think Soft Global लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

थिंक सॉफ्ट ग्लोबल, एल जी बालकृष्णन एंड ब्रदर्स पर रखें नजर

तकनीकी विश् ‍ लेषक राजीव गुप्‍ता ने 30 जून 2014 से शुरु हो रहे नए सप्‍ताह में   थिंक सॉफ्ट ग्‍लोबल और एल जी बालकृष्‍णन एंड ब्रदर्स पर नजर रखने की सलाह दी है। निफ्टी: 7508 पर स्थित निफ्टी बढ़़त में ही   बनी हुई है। अल्प प्रवृत्ति यद्यपि हल्के दबाव में है। 7425  और 7360  के स्तर पर इसे समर्थन प्राप्त हो सकता    है।   इसके    नीचे जाने पर इसमें दबाव बढ़ सकता    है। ऊपर में 7590 - 7665 - 7700 के प्रतिरोध (रेजिस्‍टेंस) अहम हैं और इनके ऊपर जाने पर यह 7770 और 7825 तक जा सकती है।   थिंक सॉफ्ट ग्‍लोबल: 426 पर स्थित इस शेयर की अल्प से मुख्य   प्रवृत्ति   बढ़त    में बनी   हुई    है और इसने बढ़त की वजह से 431  का उच्च    स्तर   बनाया।    नीचे    में 410  और 395  के    समर्थन    महत्वपूर्ण हैं। बढ़त   जारी रहने   पर   यह   ऊपर में 437 - ,451 - 472  तक जा सकता है।   एल जी बालकृष्‍णन एंड ब्रदर्स: 887 पर स्थित यह शेयर बढ़त में बना हुआ है और इसने 909  का टॉप   बनाया है।    अल्प से मुख्य प्रवृत्ति बढ़त    में बनी हुई है। नीचे    में 835  और 805  के    समर्थन    महत्वपूर्ण हैं।