थिंक सॉफ्ट ग्लोबल, एल जी बालकृष्णन एंड ब्रदर्स पर रखें नजर

तकनीकी विश्लेषक राजीव गुप्‍ता ने 30 जून 2014 से शुरु हो रहे नए सप्‍ताह में  थिंक सॉफ्ट ग्‍लोबल और एल जी बालकृष्‍णन एंड ब्रदर्स पर नजर रखने की सलाह दी है।

निफ्टी: 7508 पर स्थित निफ्टी बढ़़त में ही बनी हुई है। अल्प प्रवृत्ति यद्यपि हल्के दबाव में है। 7425 और 7360 के स्तर पर इसे समर्थन प्राप्त हो सकता  है। इसके  नीचे जाने पर इसमें दबाव बढ़ सकता  है। ऊपर में 7590-7665-7700 के प्रतिरोध (रेजिस्‍टेंस) अहम हैं और इनके ऊपर जाने पर यह 7770 और 7825 तक जा सकती है। 

थिंक सॉफ्ट ग्‍लोबल: 426 पर स्थित इस शेयर की अल्प से मुख्य प्रवृत्ति बढ़त  में बनी हुई  है और इसने बढ़त की वजह से 431 का उच्च  स्तर बनाया।  नीचे  में 410 और 395 के  समर्थन  महत्वपूर्ण हैं। बढ़त जारी रहने पर यह ऊपर में 437-,451-472 तक जा सकता है। 


एल जी बालकृष्‍णन एंड ब्रदर्स: 887 पर स्थित यह शेयर बढ़त में बना हुआ है और इसने 909 का टॉप बनाया है।  अल्प से मुख्य प्रवृत्ति बढ़त  में बनी हुई है। नीचे  में 835 और 805 के  समर्थन  महत्वपूर्ण हैं। बढ़त जारी रहने पर यह ऊपर में 965-1095 तक जा सकता है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने के ट्रेड में कैसे कमाएं आसानी से पैसा: टिप्‍स और स्‍ट्रैटजिक्‍स

ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए अपने फोटोग्राफी कौशल का उपयोग करने के 5 तरीके

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना: नवीनतम परिवर्तनों के बारे में जानें सब कुछ