संदेश

सोया ऑयल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोया ऑयल में तेजी, चने में मंदी के आसार

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कम   बारिश होने की आंशका से आने वाले सप्ताह में सोया ऑयल एवं सोयाबीन   की कीमतों में निचले स्तरों से सामान्य   तेजी देखी जा सकती है।   देश में   सोयाबीन की बुआई का समय नजदीक   आने एवं मानसून में देरी होने की आंशका से कीमतों में बढ़त आ सकती है।   इराक में बढ़ते तनाव की स्थिति   में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई बाधित होने की आशंका से   कच्चे तेल की कीमतों में आने वाले समय में आगे और   तेजी देखीजा सकती   है।   आने वाले सप्ताह में   भारतीय रुपए की तुलना में अमरीकी डॉलर में मजबूती बने रहने की संभावना की वजह से आयातित सोया ऑयल महंगा होने के आसार हैं।   भारत अपनी   कुल खाद्य तेल मांग की 55-60 प्रतिशत आपूर्ति आयात   के द्वारा करता है।   टेक्निकल ऑउटलुक   : सोया ऑयल पिछले सप्‍ताह   इंदौर मंडी   हाजिर भाव 18.20  रुपए   की तेजी   के साथ 696. 45(+2.68 फीसदी )  रूपए पर   बंद हुआ।    कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्‍स में जुलाई   माह वायदा भाव 19.45  रुपए   की तेजी   के साथ 679.30 (+2.95 फीसदी )  रुपए पर   बंद हुआ।   स्‍वस्तिक इनवेस्‍टमार्ट, इंदौर के कमोडिटी