अजंता फार्मा, महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स पर रखें नजर

तकनीकी विश्लेषक राजीव गुप्‍ता ने 16 जून 2014 से शुरु हो रहे नए सप्‍ताह में  अजंता फार्मा और महिंद्रा लाइफस्‍पेस डेवलपर्स पर नजर रखने की सलाह दी है।

निफ्टी: 7542 पर स्थित निफ्टी बढ़त में ही बनी हुई है। अल्प प्रवृत्ति यद्यपि हल्के दबाव में है।  7450-7325 के स्तर पर इसे समर्थन प्राप्त हो सकता  है। इसके  नीचे जाने पर इसमें दबाव बढ़ सकता  है। ऊपर में 7620-7700 के प्रतिरोध महत्त्वपूर्ण हैं। इसके ऊपर जाने पर यह 7770-7825 तक जा सकती है। 

महिंद्रा लाइफस्‍पेस डेवलपर्स: 551 पर स्थित इस शेयर की अल्प से मुख्य प्रवृत्ति बढत में बनी हुई  है और इसने बढ़त की वजह से 596 काउच्च  स्तर बनाया।  नीचे  में 519 और499 के  समर्थन  महत्वपूर्ण हैं। बढ़त जारी रहने पर यह ऊपर में 575-595-620 तक जा सकता है। 

अजंता फार्मा: 1424 पर स्थित यह शेयर बढ़त  में बना हुआ है और इसने 1505 का टॉप बनाया है।  अल्प से मुख्य प्रवृत्ति बढत  में बनी हुई है। नीचे  में 1375-1325 के  समर्थन  महत्वपूर्ण हैं। बढ़त जारी रहने पर यह ऊपर में 1475-1550- 1625 तक जा सकता है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सोने के ट्रेड में कैसे कमाएं आसानी से पैसा: टिप्‍स और स्‍ट्रैटजिक्‍स

ऑनलाइन पैसे कमाने के लिए अपने फोटोग्राफी कौशल का उपयोग करने के 5 तरीके

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना: नवीनतम परिवर्तनों के बारे में जानें सब कुछ