संदेश

Soya Oil लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सोयाबीन की कीमतों पर मानसून का असर

इंदौर। देश के पूर्वी हिस्से में मानसून दस्तक दे चुका है एवं आने वाले   एक सप्ताह में सोयाबीन की   बुआई शुरू होने   की संभावना की वजह से इस   सप्ताह में   सोयाबीन की कीमतों में   गिरावट का दौर जारी रह सकता   है। सोयाबीन क्रशिंग में कमी की वजह से तेल मिलों की ओर से कमजोर ख़रीदी के कारण भी कीमतों में   गिरावट का माहौल   बना हुआ है। फसल बुआई के   अनुकूल मौसम की वजह से अमरीका में सोयाबीन   की बुआई 92 प्रतिशत पूरी हो चुकी   है। जो कि   पिछले पांच वर्षो की   औसत बुआई से 6 प्रतिशत के लगभग ज्यादा है। इस वर्ष अमरीका में सोयाबीन   उत्पादन 3.631 बिलियन बुशेल ( 10 प्रतिशत) ज्यादा होने की संभावना   है। इस वर्ष महाराष्ट्र में सोयाबीन की बुआई अभी तक 28 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है , जो कि पिछले वर्ष की तुलना में कम है। अमरीकी बाजार से भी सोयाबीन के निर्यात में गिरावट की वजह से विदेशी बाजारों में भी मंदी का माहौल बना हुआ है।   टेक्निकल ऑउटलुक   : पिछले   सप्ताह सोयाबीन   इंदौर मंडी   स्पॉट भाव 320  रुपए   की गिरावट   के साथ 4043 (-7.33%)  रूपए पर   बंद हुआ। कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्‍स में

सोया ऑयल में तेजी, चने में मंदी के आसार

पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष कम   बारिश होने की आंशका से आने वाले सप्ताह में सोया ऑयल एवं सोयाबीन   की कीमतों में निचले स्तरों से सामान्य   तेजी देखी जा सकती है।   देश में   सोयाबीन की बुआई का समय नजदीक   आने एवं मानसून में देरी होने की आंशका से कीमतों में बढ़त आ सकती है।   इराक में बढ़ते तनाव की स्थिति   में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सप्लाई बाधित होने की आशंका से   कच्चे तेल की कीमतों में आने वाले समय में आगे और   तेजी देखीजा सकती   है।   आने वाले सप्ताह में   भारतीय रुपए की तुलना में अमरीकी डॉलर में मजबूती बने रहने की संभावना की वजह से आयातित सोया ऑयल महंगा होने के आसार हैं।   भारत अपनी   कुल खाद्य तेल मांग की 55-60 प्रतिशत आपूर्ति आयात   के द्वारा करता है।   टेक्निकल ऑउटलुक   : सोया ऑयल पिछले सप्‍ताह   इंदौर मंडी   हाजिर भाव 18.20  रुपए   की तेजी   के साथ 696. 45(+2.68 फीसदी )  रूपए पर   बंद हुआ।    कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्‍स में जुलाई   माह वायदा भाव 19.45  रुपए   की तेजी   के साथ 679.30 (+2.95 फीसदी )  रुपए पर   बंद हुआ।   स्‍वस्तिक इनवेस्‍टमार्ट, इंदौर के कमोडिटी