शेयर बाजार में हर गिरावट पर करें खरीद
इंदौर। दो वर्ष के लंबे समय के कंसोलिडेशन के बाद भारतीय शेयर बार नई ऊंचाई पर पहुंच गए है। बीजेपी की यूपी चुनाव में शानदार जीत, विदेशी निवेशकों द्वारा जोरदार खरीदारी, भारतीय बाजार में तेजी के सबसे प्रमुख कारण थे। भारतीय बाजार की यह तेजी बहुत लंबे समय तक जारी रहने की उम्मीद है, जहां निवेशकों को हर गिरावट पर खरीदारी की सलाह है। विदेशी निवेशक भारत की ग्रोथ स्टोरी पर लगातार भरोसा दिखा रहे है, वही इस वर्ष म्युचुअल फंड में तेजी से फंड इनफ्लो में बढोत्तरी देखने को मिल रही है, अर्थात संस्थागत निवेशकों का लगातार बाजार को सपोर्ट मिलता रहेगा। गत सप्ताह निफ्टी एवं सेंसेक्स क्रमशः 9160/29648 के स्तर पर लगभग 2.5 की साप्ताहिक बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। इस सप्ताह के प्रमुख घटक: विदेशी बाजारो का रुख बाजार की आगे की दिशा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विदेशी एवं घरेलू संस्थागत निवेशको का रुख भी महत्वपूर्ण रहेगा, गत सप्ताह विदेशी निवेशको ने लगभग कुल 8100 करोड़ की खरीदारी की थी और घरेलू संस्थागत निवेशको ने कुल लगभग 2200 करोड़ की बिकवाली की थी। इसके अलावा रुपए और कच्चे तेल की चाल अन्य प्रम