संदेश

10 शेयर आज दांव लगाने के लिए

मुंबई। शेयर बाजार निवेशक आज 24 जून 2014 को सीएट, जेके टायर, पेट्रोनेट एलएनजी, फैडरल बैंक, केशोराम इंडस्‍ट्रीज, पीजी इलेक्‍ट्रो, तिलक फाइनेंस, ओएनजीसी, महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव और महिंद्रा यूजिन स्‍टील पर दांव लगा सकते हैं। सीएट को 675 रुपए के ऊपर खरीदें और 635 रुपए के स्‍टॉप लॉस के साथ इसका लक्ष्‍य 700 रुपए एवं 740 रुपए है। यदि यह 630 रुपए के नीचे रहता है तो गिरकर 600 रुपए एवं 550 रुपए आ सकता है। जेके टायर को 315 रुपए के ऊपर खरीदें और 307 रुपए के स्‍टॉप लॉस के साथ इसका लक्ष्‍य 322 रुपए एवं 333 रुपए है। यदि यह 305 रुपए के नीचे रहता है तो गिरकर 299 और 285 रुपए आ सकता है। पेट्रोनेट एलएनजी 176 रुपए के ऊपर खरीदें और 172 रुपए के स्‍टॉप लॉस के साथ इसका लक्ष्‍य 179 एवं 182 रुपए है। यदि यह 172 रुपए के नीचे रहता है तो यह गिरकर 169 और 163 रुपए आ सकता है। फैडरल बैंक को 127 रुपए के ऊपर खरीदें और 125 रुपए के स्‍टॉप लॉस के साथ इसका लक्ष्‍य 129 एवं 131 रुपए है। यदि यह 125 रुपए के नीचे रहता है तो यह गिरकर 122 रुपए और 120 रुपए आ सकता है। केशोराम इंडस्‍ट्रीज को 111 रुपए के ऊपर ख

शेयर बाजार: एफएंडओ कटान से अस्थिरता की आशंका

मुंबई। इराक संकट की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा   उछाल देखा गया। भारत अपनी कच्चे तेल की   जरूरत के लिए मुख्यतः आयात पर निर्भर है   अतः इसका भारत की अर्थव्यवस्था पर काफी नकारात्मक असर देखा जा सकता   है। यही वजह है कि गत सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में घबराहट देखी गई और बाजार पूरे सप्ताह भारी उठापटक के बाद कमजोरी के साथ बंद हुआ। निफ्टी   और सेंसेक्स 0.4 फीसदी की साप्ताहिक गिरावट के साथ 7511/25105 के   स्तर पर बंद हुए।   रुपया फिर पहुंचा 60 के पार:   इराक संकट की वजह से अचानक डॉलर की मांग   बढ़ने से रुपए   में भी कमजोरी देखी   गई और इस सप्ताह रुपया लगभग 0.35 पैसे कमजोर होकर 60.19 के स्तर पर   बंद हुआ।   मुख्य घटक: कच्चे तेल की कीमत , मानसून की स्थिति, विदेशी बाजारों   की चाल और एफएंडओ कटान इस सप्ताह   बाजार के लिए मुख्य घटक रहेंगे।               टेक्निकल एवं डेरीवेटिव आउटलुक:   स्‍वस्तिक इनवेस्‍टमार्ट, इंदौर के इक्विटी विश्‍लेषक संतोष मीणा का कहना है कि पिछले सप्ताह निफ्टी   ने  7500-7700 के दायरे में काम किया। जहां 7487-7452  जोन निफ्टी   के लिए मुख्य सपोर्ट का काम करे

सोयाबीन की कीमतों पर मानसून का असर

इंदौर। देश के पूर्वी हिस्से में मानसून दस्तक दे चुका है एवं आने वाले   एक सप्ताह में सोयाबीन की   बुआई शुरू होने   की संभावना की वजह से इस   सप्ताह में   सोयाबीन की कीमतों में   गिरावट का दौर जारी रह सकता   है। सोयाबीन क्रशिंग में कमी की वजह से तेल मिलों की ओर से कमजोर ख़रीदी के कारण भी कीमतों में   गिरावट का माहौल   बना हुआ है। फसल बुआई के   अनुकूल मौसम की वजह से अमरीका में सोयाबीन   की बुआई 92 प्रतिशत पूरी हो चुकी   है। जो कि   पिछले पांच वर्षो की   औसत बुआई से 6 प्रतिशत के लगभग ज्यादा है। इस वर्ष अमरीका में सोयाबीन   उत्पादन 3.631 बिलियन बुशेल ( 10 प्रतिशत) ज्यादा होने की संभावना   है। इस वर्ष महाराष्ट्र में सोयाबीन की बुआई अभी तक 28 लाख हैक्टेयर में हो चुकी है , जो कि पिछले वर्ष की तुलना में कम है। अमरीकी बाजार से भी सोयाबीन के निर्यात में गिरावट की वजह से विदेशी बाजारों में भी मंदी का माहौल बना हुआ है।   टेक्निकल ऑउटलुक   : पिछले   सप्ताह सोयाबीन   इंदौर मंडी   स्पॉट भाव 320  रुपए   की गिरावट   के साथ 4043 (-7.33%)  रूपए पर   बंद हुआ। कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्‍स में

सोने-चांदी में अभी और तेजी की उम्मीद

इंदौर। सोने-चांदी   की कीमतों में पिछले सप्ताह   शानदार   तेजी देखी गई। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स   पर सोना  1041 रुपए   की बढ़त   के साथ 27668 (3.91 फीसदी ) रुपए पर बंद हुआ। चांदी 2695 रुपए   की बढ़त के 44570 (6.44 फीसदी ) रुपए पर बंद हुई।   स्थानीय हाजिर बाजार में   शनिवार को 24 कैरेट सोने   का भाव  28710  रुपए प्रति दस ग्राम और   चांदी का भाव  44636  रुपए प्रति किलोग्राम था   । अंतरराष्‍ट्रीय    बाजार   में सोना 37.45  डॉलर औंस बढ़कर  1314.75  डॉलर औंस के स्तर पर बंद   हुआ।   वहीं   चांदी 1.174  डॉलर औंस बढ़कर 20.85  डालर औंस के स्तर पर बंद हुई। फंडामेंटल वॉच:   इराक में   लगातार बढ़ते तनाव एवं टेक्निकल चार्ट के सपोर्ट   को देखते   हुए पिछले सप्ताह सोने एवं चांदी की कीमतों में बडी तेजी देखी   गई। अमरीकी सरकार द्वारा  300 अमरीकी   मिलिट्री एडवाइजर   इराक के   आर्मी की सहायता के लिए   भेजने की संभावना है , जो कि   बाजार में तेजी बने रहने की   आशा को व्यक्त करता है। वहीं   पिछले सप्ताह हुई एफओएमसी की मीटिंग के अनुसार आने वाले समय में अमरीका की अर्थव्यवस्था स्थिर रहने की संभावना ह